पशु चिकित्सालय का मुखिया ने किया उद्घाटन - Newslollipop

पशु चिकित्सालय का मुखिया ने किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2024-03-06 at 18.43.33

दिवाकर तिवारी,

रोहतास। जिले के कोचस प्रखंड अंतर्गत परसथुआ हाई स्कूल के निकट बुधवार को सरकारी भवन में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया। कथराई पंचायत के मुखिया निर्मला कुमारी ने विधि विधान से पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार चौबे के उपस्थिति मे पशु अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी पशु चिकित्सा पदाधिकारी शामिल रहे।

अपने संबोधन के दौरान पशुपालन पदाधिकारी ने कहा की मुखिया के पहल से पशु अस्पताल को स्थाई भवन मुहैया कराया गया है। जहां स्थानीय किसानों को बेहतर चिकित्सा के साथ-साथ सलाह व उपचार निशुल्क मिलेगा। वहीं मुखिया निर्मला कुमारी ने कहा कि कई वर्षों से की गई कठिन परिश्रम के बाद किसानो को हो रही समस्या को देखते हुए पशु चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग तीन लाख की लागत से यह पशु चिकित्सालय भवन बनाया गया है।