नीट पेपर लीक कांड का सरगना संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी जदयू छोड़ लोजपा से हरनौत से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी - Newslollipop

नीट पेपर लीक कांड का सरगना संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी जदयू छोड़ लोजपा से हरनौत से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी

WhatsApp Image 2024-06-22 at 3.01.22 PM

संजय वर्मा .

NEET पेपर लीक और इसके पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक कांड का किंगपिन लूटन से संजीव मुखिया बन गया इस काम मे उसका पुत्र शिवकुमार भी बराबर का हिस्सेदार रहा नालन्दा में सत्ताधारी दल के नेताओं से खूब नजदीकियां रही है संजीव मुखिया का अपनी पत्नी ममता देवी को हरनौत का विधायक बनाना उसका सपना था या कहें टारगेट था उनकी पत्नी ममता जदयू की चर्चित नेत्री रही है नालन्दा के जदयू के हर बड़े कार्यक्रमों में प्रमुखता से मंचासीन होती थी विगत विधानसभा चुनाव में वो जदयू का टिकट चाहती थी टिकट मिल भी जाता पर ऐन टाइम पर टिकट कट जाने के बाद चिराग पासवान से मिलकर लोजपा में शामिल हुई पार्टी की पदाधिकारी बनी फिर हरणौत से लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़ी आशय यह कि संजीव मुखिया को सत्ताधारी दल का संरक्षण नही होता तो इतना बड़ा कांड दर कांड में धड़ल्ले से लिप्त कैसे होता?