नव नियुक्त बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बीजेपी महिला मोर्चा सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी ने दि बधाई - Newslollipop

नव नियुक्त बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बीजेपी महिला मोर्चा सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी ने दि बधाई

WhatsApp Image 2024-07-23 at 4.49.43 PM

VISHAL VAIBHAV.

बीजेपी महिला मोर्चा सदस्य सह शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका शुभ्रा त्रिपाठी ने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को दिया बधाई और शुभकामना। इस दौरान मैडम त्रिपाठी ने कहा की माननीय दिलीप जायसवाल एक कुशल नेतृत्व करने वाले सच्चे और ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं और इनके नेतृत्व में कार्यकर्त्ता पूरे जोश और ऊर्जा से पार्टी हित में काम करेगें और साथ ही मैडम त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी महिलाएं ख़ासकर मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र पार्टी हित मे सच्ची निष्ठा और पुरी तन्मयता के साथ हमलोग एकजुट होकर पार्टी को नई ऊर्जा के साथ मज़बूत करेगें बुथ स्तर तक पहुंच कर इस बार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में 200 पार सीट जीतकर बिहार में सरकार बनाएगी।


मैडम त्रिपाठी ने कहा कि श्री जायसवाल का कुशल नेतृत्व और अनुभव हम सभी कार्यकर्त्ता के लिए नई जोश और ऊर्जा प्रदान करेगा, साथ ही श्री जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर मैडम त्रिपाठी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी बीजेपी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद दिया और कहा कि एक कुशल नेतृत्व करने वाले और कार्यकर्ताओ की बात सुनने वालों के रुप हम लोगो के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मिले हैं।