नवादा लोकसभा में 40.02% मतदान,8 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद

पपपपपपप

संतोष कुमार ।

नवादा लोकसभा में कुल 40.02% मतदान हुआ है।शाम6 बजे तक नवादा जिला में विधानसभा वार वोटिंग बरबीघा – 45.39% , रजौली – 45.38% , हिसुआ – 47.03% , नवादा – 41.38% , गोविंदपुर – 40.20% एवं वारसलीगंज 43.27 % वोटिंग हो चुका है lनवादा में सभी विधानसभा में स्वच्छ निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान कराया गया l मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपूर्ण हुआ l कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली l


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. द्वारा नवादा सदर, वारिसलीगंज और पकरीबरावा मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गयाl उन्होंने मतदान को लेकर उपस्थित जोनल दंडाधिकारियों पीठासीन पदाधिकारी को महत्वपूर्ण निर्देश दिए l जिला प्रशासन के द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम किया गया था l सभी जगह पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी l