टिकारी दक्षिणी मंडल के तत्वाधान में मनाया गया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 100वी जयंती समारोह- श्रीमती सिंधु जैन
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार )-भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की तत्वाधान में आजाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अजातशत्रु भारत रत्न से सम्मानित पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वी जयंती समारोह बूथ संख्या 280ग्राम गुलजाना सहित बूथ संख्या 261,266,263,265, सहित दर्जनों बूथों पर बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की आगाज पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके विचार कृत्तित्व व व्यक्तित्व पर बारीकी रूप से चर्चा किया गया।
संघ से प्रधानमंत्री काल तक का चर्चा लोगो ने की। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष ललन सिंह, महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, राधेश्याम शर्मा, आईटी सेल सुमित कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख पूरा पंकज शर्मा, सह शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच राजकुमार पासवान, रंजीत सिंह, रविंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इधर भाजपा नेत्री माया सिंह के नेतृत्व में भी अटल जी की जयंती समारोह किया गया. इस मौके पर भाजपा नेत्री सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सिंधु जैन, किशोर रावत, वरीय भाजपा नेता शशि प्रियदर्शी, पंकज कुमार, कृष्णा सिंह, रामचंद्र सिंह, कमला पासवान, सतीश ठाकुर, छोटन केवट,आदि की मौजूदगी रही।भाजपा टिकारी दक्षिणी मंडल के तत्वाधान में मनाया गया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 100वी जयंती समारोह- श्रीमती सिंधु जैन