टिकारी के रामानुज हाल में कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में नारी न्याय संविधान सम्मेलन का किया गया आयोजन ... - Newslollipop

टिकारी के रामानुज हाल में कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में नारी न्याय संविधान सम्मेलन का किया गया आयोजन …

IMG-20250515-WA0084

 

विश्वनाथ आनंद

 टिकारी (बिहार )-टिकारी नगर स्थित रामानुज हॉल में कांग्रेस पार्टी द्वारा नारी न्याय संविधान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सभा में टिकारी विधानसभा के विभिन्न गांवों से महिलाएं आई।

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने अपने संबोधन में महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अन्याय की बात उठाई एवं भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी सैदव महिलाओं के साथ खड़ी रही है। आज हमारे नेता राहुल गांधी भी बिहार की धरती पर आए हुए है, एवं संविधान की रक्षा की बात कह रहे है। श्रीमती लांबा ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सैनिटरी पैड के स्थान पर गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती है और गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही है। बिहार सरकार को सभी महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी पैड का वितरण करना चाहिए एवं उनका कर्ज माफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो भागों में बाट दिया, और पूरी पाक सेना को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया। उन्होंने महिलाओं को राजनीति में आगे आने का आह्वाहन किया। महिलाओं की उत्साहित भीड़ को देखकर श्रीमती लांबा मंच से उतरकर भीड़ के बीच गई। महिलाएं अपने बीच श्रीमती लांबा को पाकर गदगद हो गई। लांबा ने महिलाओं से कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील किया।

उन्होंने अपना संबोधन का अंत एक गीत कोमल हु, कमजोर नही से किया। इस सभा में कोंच पैक्स अध्यक्ष रिया कुमारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। इस सभा की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुधा देवी एवं संचालन कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पार्षद सह प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सतेन्द्र नारायण ने किया। इस अवसर पर प्रवेक्षक सी पी मीना, महिला प्रवेक्षक रेखा हिरण,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, बृजमोहन शर्मा, शौकत अंसारी, अजहर इमाम, रिया कुमारी, प्रमोद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।