जिले में ठाकुर रामानंदन सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार
गजेंद्र कुमार सिंह ।
जिले में इस सेमिनार डॉ दीप नारायण कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर पटना ट्रेनिंग कॉलेज पटना विश्वविद्यालय पटना को किया गया सम्मानित।
शिवहर—– जिले में ठाकुर रामानंदन सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवहर में एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया ।जिसमें वर्तमान परिपेक्ष्य में शिक्षा के क्षेत्र में आईसीटी का प्रभाव के संदर्भ में एन ई पी- 2020 के तहत कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम का निर्देश मुख्य संरक्षक सज्जन राजशेखर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी निदेशक शोध एवं प्रशिक्षण शिक्षा विभाग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में कॉलेज के प्राचार्य उमेश कुमार एवं कॉलेज के व्याख्याता जंतु विज्ञान के भरत कुमार सहित कालेज के सभी व्याख्याता के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार व्याख्याता जंतु विभाग डायट के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर दीप नारायण कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर पटना ट्रेनिंग कॉलेज पटना विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में बताया कि कोई भी काम कठिन नहीं है। मंजिल पाने को लेकर डिसिप्लिन जरूरी है। जिस विभाग में काम करते हैं उसके प्रति संवेदनशील रहना अति जरूरी है, तभी हम अपने बच्चों को अच्छी संस्कार दे पाएंगे।कॉलेज के प्राचार्य उमेश कुमार ने बताया कि जिला का शिक्षा के क्षेत्र में एक नए एकेडमिक लीडर के रूप में विभिन्न चुनौतियों को स्वीकारते हुए अपनी भूमिका के लिए डायट कॉलेज तत्पर है। कॉलेज का लक्ष्य सूचना एवं संचार औद्योगिकी वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था का आधार स्तंभ है। इसके बिना सफल शिक्षा व्यवस्था की कामना नहीं की जा सकती ।ऐसे में प्रस्तुत प्रकरण का लक्ष्य एन ई पी-2020 के संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का प्रासंगिकता को करना है।
अतिथियों ने शैक्षिक तकनीक के क्षेत्र में सूचना एवं संचार तकनीकी की बदलती प्रवृत्ति को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में आईसीटी के महत्व को बताया ।अनुसंधान के क्षेत्र में आईसीटी की भूमिका को समझाया गया।
सेमिनार में शिक्षक शिक्षा संस्थानों के संकाय सदस्य, विभिन्न विश्वविद्यालय के शोधार्थी एवं विद्यार्थी के अलावा सभी स्तर के अध्यापको छात्रों एवं विद्बतजनों से शोध पत्र आमंत्रित किए गए।
एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा पूरी डिसिप्लिन देखने को मिली। शुरुआती स्वागत गान के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ ,व्याख्याता के भाषण को सुनना एवं भाषण के उपरांत सभी को स्वागत किया गया।
