जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंहूओर लहराया तिरंगा

3eabc55b-78e5-46ff-88d9-5a2c150b9da8

GAJENDRA SINGH.

समाहरणालय मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल पर डीएम पंकज कुमार ने किया झंडोत्तोलन

शिवहर—- जिले के सम्हरणालय मैदान में जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस की तिरगां लहराया।इस अवसर पर समाहरणालय स्थित मुख्य समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया है। उक्त अवसर पर विधायक चेतन आनंद, बेलसंड विधायक संजय कुमार गुप्ता, जिला व सत्र न्यायाधीश धर्मशील श्रीवास्तव, जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय, नगर सभापति राजन नन्दन सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन सहित विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


व्यवहार न्यायालय शिवहर में जिला परिषद न्यायाधीश धर्मशील श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार के द्वारा न्यू पुलिस लाइन शिवहर में, जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह छोटा विजय द्वारा जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी आफाक अहमद, अधिवक्ता संघ कार्यालय में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, नगर परिषद कार्यालय में सभापति राजन नन्दन सिंह, सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉक्टर शैलेंद्र कुमार झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।