जिले के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में लहराया तिरंगा

cd4bff98-d3b2-49ee-a17f-bf35862105fa

गजेंद्र कुमार सिंह .

शिवहर—- जिले में 26 जनवरी 2024 को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवहर के प्रांगण में बहुत धूमधाम से गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया।प्राचार्य प्रो अजय कुमार ने झंडो तोलन करते हुए शिक्षकों छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस गणतंत्र दिवस की सार्थकता तभी होगी जब हम महापुरुष एवं शहिदों के आदर्शो एवं पदचिन्हों पर चलेंगे।उन्होंने डॉ अंबेडकर की बात भी याद दिलाई और कहा कि किसी समुदाय की महिला की प्रगति से ही उस समुदाय के प्रगति मापी जा सकती है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे ।छात्राओं एवं छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट छात्र एवं बेस्ट छात्रा को भी पुरस्कार दिया गया ।


इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ रंजना कुमारी,डॉ अजय कुमार शरण, प्रो मुकेश कुमार झा, डॉ विजय कुमार झा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ देवव्रत नागभूषण, डॉ दिग्विजय बिहारी, डॉ अशोक कुमार, डॉ सनोज कुमार, डॉ प्रकाश केशव, डॉ मणि भूषण मिश्रा के साथ-साथ शिक्षकेत्तर कर्मचारी विकेश कुमार, अमरदीप कुमार, रौशन कुमार, केशव कांत कुमार, अभय प्रताप, सुजीत कुमार, रितेश कुमार एवं मनोज कुमार इत्यादि शामिल थे।