जहानाबाद जिले के सदर अस्पताल में समुचित इलाज के अभाव में चली गई महिला जान। सिस्टम की लापरवाही कहे या डाक्टरों की मनमानी परिजनों ने बताया लापरवाही के कारण हुई घटना। - Newslollipop

जहानाबाद जिले के सदर अस्पताल में समुचित इलाज के अभाव में चली गई महिला जान। सिस्टम की लापरवाही कहे या डाक्टरों की मनमानी परिजनों ने बताया लापरवाही के कारण हुई घटना।

WhatsApp Image 2023-08-26 at 4.44.21 PM

रजनीश कुमार l

जहानाबाद जिले के सदर अस्पताल में एक प्रसूती महिला की मौत हो जाने की बात सामने आई है। दरअसल मामला जिले के मोदनगंज प्रखंड के ओकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जूड़ा हुआ है। जहां बीते शुक्रवार की रात्रि में एक महिला को प्रसुति हेतु लाया गया था। पर॑तु जांचोपरांत उस महिला को घर भेज दिया गया। वही पुनः आज शनिवार को महिला को दर्द होने पर प्रसुति हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओकरी में परिजनों द्वारा लाया गया।
परिजनों के अनुसार प्रसूती महिला को बिना जांच पड़ताल किए हुए नार्मल डिलीवरी करा दिया गया। पर॑तु डिलीवरी होने के उपरांत महिला को स्थिति खराब होते देख आनन फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
अब यहां सवाल उठता है कि माननीय उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का विभाग इतना लापरवाह कैसे हो सकती है। जहां स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बार बार कहा जाता है कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग अच्छी तरह काम कर रहा है। जहां प्रसूती महिला को बिना जांच के ही प्रसव करा दिया गया,और प्रसूति की मौत हो गई।
आख़िर किसकी गलती से प्रसूती की मौत हो गई। वही आशा कार्यकर्ता को कहना है कि प्रसूती महिला के शरीर में खून की कमी के कारण घटना घटी है।