जनसुराज ने किया बिहार बदलाव संवाद कार्यक्रम आयोजित - Newslollipop

जनसुराज ने किया बिहार बदलाव संवाद कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-07-07 at 5.10.37 PM

चंद्रमोहन चौधरी .

बिक्रमगंज .बिहार बदलाव संवाद कार्यक्रम का आयोजन जन सुराज पार्टी के द्वारा काराकाट प्रखंड में किया गया। जिसमें जन सुराज पार्टी की बिहार में जब सरकार होगी तब जनता के लिए क्या करेगी, बिहार सरकार क्या कर रही है इस पर विस्तार से चर्चा किया गया है। चर्चा के दौरान सभी वक्ताओं ने जनसुराज पार्टी को समर्थन देने की लोगों से अपील की।

गांव गांव घूम घूम करके पार्टी का पोस्टर, हैंड बिल, कैलेंडर बांटा गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान काराकाट गांव, काराकाट बाजार , मिश्रवलिया, जयश्री, मोथा, सातों परसिया, इटावा इत्यादि दर्जनों गांव कस्बों में एक एक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश कार्य समिति महिला मोर्चा सदस्य रूबी सिंह, मिथलेश पाठक, सुधा देवी, संजय जयसवाल, प्रोफेसर सुरेश तिवारी, राकेश मिश्रा, बडक बाबा, बबलू ब्राह्मण, संजय तिवारी, अमित शेखर तिवारी, विकास पांडेय, गुड़िया देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ो लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।