जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर विकास दिवस के रूप में मनाया गया - Newslollipop

जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर विकास दिवस के रूप में मनाया गया

9e710314-046a-45db-a019-f08a53e23dca

मनोज कुमार ।

गया। गया शहर के नगमतिया रोड स्थित जदयू कार्यालय में जदयू जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन पर केक काटकर विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा सौभाग्य की बात है कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री वर्ष 2005 से लगातार बिहार एवं बिहारियों के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। इसलिए पूरा बिहार विकास दिवस के रूप में उनका जन्मदिन मना रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन-जन के नेता हैं। उन्होंने न्याय के साथ विकास किया है। इस मौके पर गया के सांसद विजय मांझी, पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष शौकत अली, कुंडल वर्मा, द्वारिका प्रसाद, जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, अजीत शर्मा, प्रवीण मेहता, पिंकी कुमारी, जितेंद्र दास, वीरेंद्र शर्मा, अरविंद चरण प्रियदर्शी, शंकर चौधरी, सोनम दास, पूनम कुशवाहा, कैलाश पासवान, अब्दुल कादिर, ज्योति सिंह, बलिराम चौधरी, अरुण राव, योगेंद्र कुशवाहा, सुलतान अहमद, लक्ष्मण वर्णवाल, बबन चंद्रवंशी, लालजी प्रसाद, पप्पू दांगी, दुर्गादत्त कुमार, मधुसूदन राय, असलम अंसारी, प्रकाश पटवा, विनोद कुमार, गीता वर्मा, पुष्पेंदु पुष्प, मुन्ना पटवा, राज कुमार शाह, संतोष चौधरी, भीम विश्वकर्मा, बजरंगी सिंह, श्रीकांत प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।