गया परिसर में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हेतु गंगाजल आपूर्ति योजना के वितरण प्रणाली से किया जाना है - Newslollipop

गया परिसर में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हेतु गंगाजल आपूर्ति योजना के वितरण प्रणाली से किया जाना है

WhatsApp Image 2024-11-11 at 5.48.37 PM

मनोज कुमार ।

गया, 11 नवंबर 2024, जल संसाधन विभाग गया ( गंगा जल आपूर्ति ) की ओर से बताया गया कि बिपार्ड, गया परिसर में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हेतु गंगाजल आपूर्ति योजना के वितरण प्रणाली से किया जाना है। बिपार्ड, गया परिसर से माड़नपुर बाईपास तक 350 मि०मी० व्यास की MS पाईप लाईन बिछायी जा चुकी है। बिपार्ड परिसर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए गंगाजल आपूर्ति योजना अंतर्गत बह्मयोनी को जाने वाले 1400 मि०मी० व्यास के पाईप लाईन से माड़नपुर बाईपास के पास संबद्ध किया जाना है। संबद्धन कार्य में लगभग पाँच दिन का समय लगने की संभावना है। इस समयावधि में गया एवं बोधगया में निर्मित निम्न जल संरचानओ में कुल 05 दिनो तक गंगाजल (पेयजल) आपूर्ति बाधित रहेगी।

1. ब्रम्हयोनी GSLRs (6 Nos.)
2. मस्तअलिपुर OHT
3. Govt. ITI, Gaya CWR (सिंग्रास्थान अवस्थित 2 Nos. GSLRs में गंगाजल आपूर्ति हेतु)
4. भुसुण्डा OHT
5. बोधगया UGRs (4 Nos.)

संबंधित क्षेत्र के आमजनों से अपील किया गया है कि उपरोक्त जल संरचनाओ में 05 दिनो के लिए जलापूर्ति आपके पुराने Water Pumping प्रणाली व जल वितरण प्रणाली के माध्यम से कि जा जाएगी ताकि उपरोक्त संरचनाओ से आच्छादित वार्डो के आवासो में जलापूर्ति की समस्या उत्पन्न ना हो।