गया जी में सद्भावना सत्संग समारोह का किया गया समापन- रामाश्रय प्रसाद
विश्वनाथ आनंद
गया जी( बिहार )-गयाजी में सद्भावना सत्संग समारोह के सफल समापन के बाद अब मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु सतपालजी महाराज का आगमन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में होने जा रहा है l बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सालूगाड़ा मानव धर्म आश्रम परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति उत्तर पूर्वांचल क्षेत्र के तत्त्वावधान में आगामी 31 दिसंबर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें राष्ट्रीय संत एवं प्रख्यात समाज सेवी सद्गुरु श्री सतपालजी महाराज अपने दिव्य परिवार के साथ प्रेम व सद्भावना का सन्देश देने के लिए पधार रहे हैं l
वही नए वर्ष की शुरुआत अपने सद्गुरु महाराज जी के पावन सान्निध्य में सत्संग व दर्शन से करने के लिए इस सद्भावना सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रांतों से सद्गुरु श्री सतपालजी महाराज के अनुयायी संत-महात्मा तथा शिष्यगण पधारेंगे जिनके खाने-पीने, ठहरने एवं शौचालय की व्यवस्था यहाँ के भक्तों द्वारा की जा रही है l उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ता सह सिलीगुड़ी मीडिया प्रभारी श्याम रतन साहू एवं टिकारी के सामाजिक कार्यकर्ता रामाश्रय प्रसाद ने संयुक्त रूप से कही.
