गया जिले के सभी प्रखंडों की 54 पंचायतों में ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

मनोज कुमार ।
गया जिले के सभी प्रखंडों की 54 पंचायतों में ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहद महिलाओं को टीवी स्क्रीन से सुसज्जित संवाद रथों की सहायता से वीडियो दिखार विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जहां टीवी स्क्रीन में तकनीकी समस्या आई, वहां प्रोजेक्टर की मदद से कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न किया गया। साथ ही योजनाओं की जानकारी वाला लीफलेट्स भी वितरित किया जा रहा है। आज से मुख्यमंत्री बिहार का दीदियों के ननम सन्देश पत्र भी दिया गया। यह कार्यक्रम जिले के 3167 ग्राम संगठनों के माध्यम से लगभग दो महीने तक आयोजित किया जाएगा। 18 अप्रैल से दो पालियों में अब तक 354 ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें लगभग सत्तर हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। योजनाओं के विवरण वाले पर्चे वितरित किए गए जिसमें कन्या उत्थान योजना, महिला हेल्पलाइन, महिला आरक्षण, मुख्य्मंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, अक्षर आंचल योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी थी। सभी जगह महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह स्पष्ट देखा जा रहा है । इन कार्यक्रमों में महिलाएं स्थानीय समस्याओं को साझा कर रही हैं। साथ ही वे सरकारी योजनाओं से प्राप्त लाभों के बारे में चर्चा कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं द्वारा उठाए गए प्रश्नों और उनके सुझावों का संकलन किया गया, ताकि उनकी सामुदायिक विकास संबंधी अपेक्षाओं को समझा जा सके। कार्यक्रमों में भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उनके जागरूकता और सामुदायिक विकास में सक्रिय योगदान का संकेत देती है। नीमचक बथानी के नीमथु गांव के बंधन ग्राम संगठन की महिलाओं रोड़, रोजगार, स्कूल आदि से सम्बंधित आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करने की बात की । आमस में कुछ महिलाओं द्वारा रोजगार के अवसरों को गांव के भीतर ही उपलब्ध कराने की भी बात कही गई। इसी प्रकार अलग अलग जगह महिलाओं ने अपनी समस्यों पर चर्चा की सह ही यह बह बताया कि वह सर्कार से क्या अपेक्षा रखती हैं।