कोलकाता का सीआई टी पार्क अब “परशुराम उद्यान” नाम से जाना जायेगा- प्रदीप शर्मा ….

नूतन मिश्रा ब्यूरो चीफ रामगढ़.
रामगढ़( झारखंड )- कोलकाता का सीआई टी पार्क परशुराम उद्यान के नाम से जाना जाएगा. उक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन के प्रदीप शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. उन्होंने आगे कहा कि भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा, कोलकाता नगर निगम ने बड़ाबाजार स्थित सीआई टी पार्क का नाम “परशुराम उद्यान” रखने की घोषणा की है। इस संबंध में मेयर परिषद् सदस्य देवाशीष कुमार ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि “परशुराम समानता, न्याय, सुशासन और पौरुष के प्रतीक हैं। उनकी स्मृति से सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता को नई प्रेरणा मिलेगी.नामकरण हेतु एक दशक से प्रयासरत संस्था राजस्थान ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन ने इस निर्णय हेतु निगम मुख्यालय में महापौर फिरहाद हकीम को पुष्पगुच्छ एवं शॉल एवं चिरंजीवी श्री परशुराम की मूर्ति भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मेयर हाकिम ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि “चरित्र नायकों के प्रति श्रद्धा ही संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण का आधार है।”राजस्थान ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल में बनवारी लाल सोती, हरि प्रसाद शर्मा, दुर्गा व्यास, राजेन्द्र खंडेलवाल, किशन गोस्वामी, महेश शर्मा (पार्षद), भरत राम तिवारी, मनीष शर्मा, राज कुमार व्यास, स्वयं प्रकाश पुरोहित, विष्णु शर्मा व सुशील ओझा शामिल थे।राजस्थान ब्राह्मण संघ के सचिव पार्षद महेश शर्मा ने कहा कि “यह राज्य का पहला पार्क है जिसे भगवान परशुराम के नाम से समर्पित किया गया है।” संस्था ने इस गौरवी निर्णय के लिये सभी जन प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार प्रकट किया। जन साधारण के बेहतर उपयोग हेतु परशुराम उद्यान का सौंदर्यीकरण व उन्नत रखरखाव किया जायेगा। इस आशय जानकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा एवं झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दी l