कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे का दो वर्षो के कार्यकाल में पार्टी की महत्त्वपूर्ण प्रगति हुई है

WhatsApp Image 2024-10-26 at 8.37.27 PM

 मनोज कुमार ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के दो वर्षो के कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें बधाई, शुभकामनाएं, अभिनंदन करते हुए आगे उनके नेतृत्व में पार्टी की सफलता अपने मुकाम तक पहुंचाएगी।आज बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू , पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, धर्म भवानी सिंह, विनोद उपाध्याय, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार।

युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार आदि ने गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण मे दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा उनसे दो साल कार्यकाल पूरा होने पर दो केक कटवाने वाला तस्वीर, फ़ूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत, वाले तस्वीर लगा कर कहा कि ब्लॉक स्तर के नेता से एक विनम्र पद से लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष बनने तक, 55 वर्षो की चुनावी सफलता से भरी उनकी यात्रा लोकतंत्र के प्रति उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।नेताओं ने मल्लिका अर्जुन खड़गे के दो वर्षो से सफल कार्यकाल में पार्टी महत्त्वपूर्ण सफलता तथा प्रगति की ओर अग्रसर है।नेताओं ने उम्मीद जताई कि पार्टी इनके सफल नेतृत्व में केंद्र में सत्तासीन होगी।

You may have missed