एकल के आचार्या बहने ने टिकारी थाना के पुलिस कर्मियों के हाथों के कलाईयो पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी आयु की ईश्वर से किया कामना - Newslollipop

एकल के आचार्या बहने ने टिकारी थाना के पुलिस कर्मियों के हाथों के कलाईयो पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी आयु की ईश्वर से किया कामना

WhatsApp Image 2025-08-07 at 6.31.40 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार)- एकल अभियान टिकारी संच की तत्वाधान में एकल के आचार्या बहनों के द्वारा टिकारी थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य कर्मियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल एवं कर्मी को भाई बहन का महान पर्व रक्षा बंधन के शुभ अवसर 07अगस्त 2025को बहने ने पुलिस कर्मी भाईयो के हाथों के कलाईयो पर रक्षा सूत्र बांध कर दीर्घायु की कामना किया। वही स्वागत गान, आरती उतारने का कार्य किया गया।इस पुनीत कार्य हेतु सभी में हर्ष व्याप्त रही। बहने में अजब की खुशी देखने को मिली। इस बीच पुलिस पदाधिकारी ने सभी आचार्या व समिति के अधिकारी गण के प्रति आभार व्यक्त किया।

एकल अभियान टिकारी संच के समिति के नेतृत्व में सारी कार्य पूर्व सूचना के तहत संपन्न कराया गया।मौके पर संच अधिकारी गण में माता समिति के अध्यक्ष श्रीमती सिंधु जैन, संच अध्यक्ष गणेश प्रसाद, संच सचिव शिव बल्लभ मिश्र, संच कोषाध्यक्ष रामनिवास ठाकुर, संभाग अभियान प्रमुख मीरा कुमारी,संच प्रमुख महेश कुमार, माता समिति सदस्य कामना शर्मा, अमृता वर्मा के साथ साथ आचार्या बहने में बिन्नी कुमारी, ज्योति पाठक, रजनी कुमारी, अंजू देवी, शोभा देवी, अनीता कुमारी, प्रभा देवी, बेबी कुमारी, सहित सभी आचार्या उपस्थित रही।

You may have missed