इंटक ने विश्व मजदूर दिवस पर दुनिया के मजदूरों को एक होने के लिए आवाज बुलंद किया

940e36e8-8b79-4893-923c-b4d9d562ae64

मनोज कुमार ।
आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर गया के स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम श्रमिक केंद्र में इंटक के जिलाभर से आए नेताओ,कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर संविधान, लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के संकल्प के साथ दुनिया के मजदूरों को एक होने का आह्वान किया ।
प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व गया जिला इंटक अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने किया।
प्रदर्शन में शामिल नेताओ, कार्यकर्ताओं ने कहा की आज देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, सरकारी, लोक उपक्रम, नौ रत्न कंपनियों को केंद्र सरकार द्वारा चंद पूंजीपतियों के हाथो कौड़ी के भाव में बेचने, मजदूर संगठनों के अधिकारों में कटौती, न्यूनतम मजदूरी मांग के अनुरूप नहीं मिलने आदि समस्याओं से देश के मजदूर त्राहि, त्राहि है।
नेताओ ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस विश्व का सबसे बड़ा मजदूरों का संगठन है,जो देशभर के संगठित, असंगठित मजदूर के हक, हुलूकत, की लड़ाई शुरू से लड़ते आ रही है।
प्रदर्शन कार्यक्रम को प्रदेश कंस्ट्रक्शन लेबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश इंटक महिला अध्यक्ष संजू चौधरी, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष कृष्णा प्रकाश, असंगठित मजदूर कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनीषा देवी, असंगठित मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार पासवान, श्रवण पासवान, भोला पासवान, साधु शरण सिंह, सुनील कुमार राम, कुलेन्द्र मांझी, बृजबिहारी, माधुरी देवी, रूबी देवी, सुलेखा देवी, सुनैना देवी, मनमंती देवी, आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, मो खैरुद्दीन, शिव कुमार चौरसिया, कमलेश चंद्रवंशी आदि ने भी संबोधित किया।

You may have missed