आगामी त्यौहारों को लेकर नगर पूजा समिति की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा

f894ad5c-a25e-4c94-a335-775c4429b969

दिवाकर तिवारी ।

सासाराम। शहर के बस्ती मोड़ स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर शिवघाट के प्रांगण में रविवार को नगर पूजा’ समिति सासाराम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी एवं संचालन पूजा समिति के संयोजक कमलेश महतो ने किया। इस दौरान नगर पूजा समिति ने सभी सदस्यों के साथ धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, छठ एवं गोपाष्टमी को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक के दौरान गिरजा दुबे, राम इकबाल सिंह, सोनू सिन्हा, छट्ठू पाल, रजनीश कुमार वर्मा, अनिल महतो, अजय सिंह, परशुराम सिंह, अजय मिश्र, राम जी महतो, अरुण कांश्यकार, सुशील सोनी, मनोहर सोनी, राम अवधेश सिंह, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार चौरसिया, इंदु चौरसिया, सिविल यादव, कपिल कुमार इत्यादि लोगों के साथ नगर पूजा के समिति के सभी पदाधिकारी गण एवं सभी लाइसेंस बंधु उपस्थित हुए।