अपराह्न में श्री प्रेम सिंह मीणा द्वारा आयुक्त, मगध प्रमंडल के पद पर पदभार ग्रहण किया गया

WhatsApp Image 2024-09-03 at 7.13.08 PM

मनोज कुमार ।

गया, 03 सितंबर, 2024, सरकार की अधिसूचना के आलोक में आयुक्त, मगध प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में जिलाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम थे।आज अपराह्न में श्री प्रेम सिंह मीणा द्वारा आयुक्त, मगध प्रमंडल के पद पर पदभार ग्रहण किया गया।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उप निदेशक, जन संपर्क सहित आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।