शिवहर लोकसभा क्षेत्र से जदयू कोटे मे, पूर्व सांसद लवली आनंद जदयू में शामिल होने से राजनीतिक तेज

1b230121-4897-4c1d-b2ae-f3f26393c90b

गजेंद्र कुमार सिंह ।

शिवहर—- जिले में शिवहर लोकसभा चुनाव के लिए शिवहर लोकसभा सीट जदयू के कोटे में चली गई है। पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी व विधायक चेतन आनंद की मां लवली आनंद भी कल जदयू में शामिल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।राष्ट्रीय जनता दल से नाता तोड़कर पूर्व जिला अध्यक्ष राजद के सुमित कुमार वर्मा उर्फ दीपू ने जदयू ज्वाइन किया है। उन्होंने पूर्व सांसद लवली आनंद को फूल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए शिवहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की है।


जदयू के मुख्य प्रवक्ता विजय विकास ने प्रशांत जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिवहर लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के जदयू सीट पर मुहर लगा दी है। हम सभी पार्टी कार्यकर्ता तन मन धन के साथ अपने पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर संघर्ष करेंगे।