शिवहर प्रखंड के हरनाही ‌ पंचायत के महानंदा नाला का उड़ाही जोर -शोर से

7cfdb56c-b967-4339-934b-21470c3e5f33

गजेंद्र कुमार सिंह ।

शिवहर—– जिले के शिवहर प्रखंड क्षेत्र के हरनाही पंचायत के महुअरिया मोतीलाल राम के खेत से रामू सिंह के खेत तक महानंदा नाला का उड़ाही 700 मीटर जोर-जोर से किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ,डीडीसी अतुल कुमार वर्मा के पहल पर उक्त कार्य करवाया जा रहा है।


ग्राम पंचायत हरनाही मनरेगा पंचायत मद् से उक्त महानंदा नाला का उड़ाही का काम चालू किया गया है ।जिसमें मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। मुखिया खुशबू देवी ने बताया है कि हरनाही के क्रियान्वयन एजेंसी के द्वारा महिला पुरुष मिलकर 16674 मजदूरों के द्वारा नाले के उड़ाही का कार्य प्रारंभ है।उक्त नाला का पानी शहर के वाटर स्ट्रार्म सिस्टम में जाने से इलाके में गंदे पानी की निजात मिलेगी।