शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में सरकार का जलाया गया पुतला

c4981d4c-0805-4faa-8a49-356e230a982c

दिवाकर तिवारी ।

रोहतास। शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में बुधवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले सासाराम में सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर शिक्षकों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा तथा आगामी चुनाव में सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का गुस्सा सातवें आसमान पर देखा गया। जहां सासाराम में शिक्षकों ने सरकार के इस नए नियमावली का जमकर विरोध किया। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार इस नियमावली के तहत गुमराह करने का कार्य कर रही है तथा नियोजित शिक्षकों के साथ भेदभाव हो रहा है। सरकार द्वारा अगर शिक्षकों की मांग मानते हुए नियमावली को वापस नहीं लिया गया तो आगे भी आंदोलन चलाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

You may have missed