पटना के कंकड़बाग में भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

WhatsApp Image 2024-09-04 at 20.26.05

विशाल वैभव,

पटना, 4 सितंबर । पटना के कंकड़बाग के चित्रगुप्त नगर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कल भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया।

कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत स्टाल लगा कर लोगों को नमो ऐप के माध्यम से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई गई।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाती कुमारी सिन्हा द्वारा चलाए गए इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भारती कुमारी पासवान उपस्थित रहीं।

प्रदेश महामंत्री भारती कुमारी पासवान ने कहा की भाजपा सिर्फ़ पार्टी नहीं परिवार है और इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है।

स्वाती कुमारी सिन्हा ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ़ चुनाव में काम नहीं करते हैं, भाजपा की स्थापना काल के समय से ही भाजपा का उद्देश्य कभी राजनैतिक सुख हासिल करना नहीं रहा है बल्कि माँ भारती को परम् वैभव तक पहुँचाने के लिये संघर्ष करना रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि इस सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक हर वर्ग और धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्या बनाना।

उन्होंने बताया कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आप इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार से जुड़ सकते हैं। न्यूज मंच के लिए पटना से विशाल वैभव की विशेष रिपोर्ट