देश के कुल 526 जिलों में समाज के वंचित वर्गों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर-आर्कषण के साथ सम्बोधन किया गया

775a1698-4ecf-4926-a145-68bbdc7b72fa

मनोज कुमार ।

आज दिनांक- 13.03.2024 को 04:00 बजे अपराहन् में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा PM SURAJ PORTAL, के उद्धघाटन के अवसर पर देश के कुल 526 जिलों में समाज के वंचित वर्गों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर-आर्कषण के साथ सम्बोधन किया गया। गया जिला के महाबोधी सांस्कृतिक केन्द्र बोधगया में सम्पन्न उक्त कार्यक्रम में लगभग 625, जो नमस्ते योजना, PM-DAKSH एवं विभिन्न संस्थागत संस्थानों से ऋण प्राप्त लाभूकों ने हिस्सा लिया है।

इस कार्यक्रम में 35 सफाई कर्मियों के बीच PPE-KIT एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया, इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के द्वारा लगभग 50 लाभूकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर असैन्य शल्य चिकित्सक – सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नगर प्रबंधक, गया नगर निगम, जिला परियोजना प्रबंधक आयुष्मान एवं विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित शाखा प्रबंधक सहित कई अधिकारी भी उपस्थित रहे हैं।