जन संपर्क यात्रा के माध्यम से लोकप्रिय समता पार्टी का राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग - Newslollipop

जन संपर्क यात्रा के माध्यम से लोकप्रिय समता पार्टी का राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग

2a441b3e-5272-42f4-8a94-ea49a0b1ec18

chandan mishra.

शेरघाटी।लोकप्रिय समता पार्टी के मिशन और विजन को जनता के बीच रखने केलिए जन संपर्क यात्रा का आयोजन किया गया है जो पूरे मगध के पांचों जिला में 3 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगा। इसी क्रम में दूसरे दिन का जन संपर्क यात्रा पहुंचा शेरघाटी, पूरे शेरघाटी बाजार का भ्रमण किया, हजारों की संख्या में लोकप्रिय समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। जन संपर्क यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम नैयर अंसारी, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह प्रदेश अध्यक्ष धीरू शर्मा सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे।
वसीम नैयर अंसारी ने कहा की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ये है की शोषित, वंचित, अंसारी, पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूक करना और उनके हक अधिकार, मान सम्मान की लड़ाई को मजबूती प्रदान करना है।हमारी पार्टी की पहली प्राथमिकता अंसारी, पसमांदा, शोषित एवं वंचित समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाना है।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंडिया हो या NDA हो, राजनीतिक हिस्सेदारी के सवाल पर गठबंधन करने केलिए तैयार है, हमारी पार्टी जन संपर्क यात्रा के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रही है, आगामी चुनाव में हमारी पार्टी भी उम्मीदवार उतारेगी।इस मौके पर शाहबुद्दीन अंसारी, गौतम चंद्रवंशी, शहरयार अंसारी, मकबूल अंसारी, फैयाज अंसारी, इंजीनियर सद्दाम हुसैन, अनवर अहमद, मुजफ्फर हुसैन, ऋषभ सिंह, मुनीर अंसारी, आमिर अंसारी, मुकुल शर्मा, अनवर कुरैशी, कैसर अली, नफीस अंसारी, यासीन अंसारी, धीबीब राजकर, हारून अंसारी, मुमताज अंसारी, चंदन सिंह, चांद अंसारी, बिधिब, कलाम अंसारी, रवि रंजन यादव, संजीत यादव इत्यादि मौजूद थे।