जनता दरबार में जिलाधिकारी, गया द्वारा 20 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया
मनोज कुार ।
जनता दरबार में जिलाधिकारी, गया द्वारा 20 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया, साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।गया, 04 जून 2025, दैनिक जनता दरबार में श्री शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, गया द्वारा आज 20 लोगों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आवेदक द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से अवगत करवाया गया है। डीएम ने अनुमण्डल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक को जाम से निजात हेतु प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है।विष्णुपद के पंडा/ पुरोहित ने जिला पदाधिकारी को आवदेन दिया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर विष्णुपद क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवायी जाए, डीएम में नगर आयुक्त को निर्देशित किया है।आवेदिका द्वारा बताया गया कि रोक सूची से उनके जमीन को मुक्त करवाया जाए, डीएम ने अपर समाहर्ता राजस्व को अनुपालन हेतु निर्देश दिए हैं।आवेदक द्वारा बताया गया कि परसावा जेठीयन सड़क काफी खराब है, उसे मरामती की आवश्यकता को बताया है, डीएम में ग्रामीण कार्य विभाग नीमचक बथानी को अनुपालन हेतु निर्देश दिया है।अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
