गया पुलिस ने 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार l

8c1fbe8d-b67a-4e5b-81a6-4eade55a398f

मनोज कुमार,

गया। जिला पुलिस ने 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 8 में से 6 अपराधी डेल्हा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं तो वहीं दो मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पकड़े गए हैं। एक साथ पकड़े गए 6 अपराधियों में से 3 का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अपराधियों के पास से देशी कट्टा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं । साथ ही लूट की रकम भी बरामद की गई है। एसएसपी का कहना है कि डेल्हा थाना क्षेत्र से पकड़े गए सभी अपराधी शहर में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस की इस बात की भनक लगी थी। इसके आधार पर डेल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस सक्रिय हुई और दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया।इसके बाद अन्य 4 अपराधियो को भी पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि चंदौती में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियो ने एक गाड़ी भी खरीदी थी। उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा में बीते दिनों हुई 5 लाख की लूट की वारदात में शामिल थे। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है। इन अपराधियों के पास से 25 हजार रुपये व हथियार बरामद किए गए हैं।