गया के सांसद को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

5a136116-2353-4bc5-994a-4b586a79bc54

मनोज कुमार ।
अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश में पदाधिकारी बनाए जाने पर किया गया सम्मानित.

गया: शहर के नगमतिया रोड स्थित जदयू कार्यालय में गया के सांसद विजय मांझी को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इसके अलावा जिला के अन्य कार्यकर्ताओं को प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया.
इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि जिले के सांसद विजय मांझी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इससे हमें काफी खुशी महसूस हो रही है. इसके अलावा जिला के 9 कार्यकर्ताओं को प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी बनाया गया है. इसे लेकर आज सभी लोगों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया है. जिले के 24 प्रखंडों के निर्वाचित एवं चयनित प्रखंड अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया है.
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 13 तारीख की देर संध्या सभी पंचायतों में दीप प्रज्वलन किया जाएगा. इसके अलावा 14 अप्रैल को भव्य तरीके से उनकी जयंती मनाई जाएगी. साथ ही भीम संवाद और भीम चौपाल कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता दलित बस्ती में जाएंगे और बाबा साहेब के संदेशों को जन-जन तक पहुचाएंगे. इसके लिए स्टीकर साटने का कार्य चल रहा है. हमारी पार्टी बाबा साहेब की विचारधारा को मानने वाली पार्टी है. यही वजह है कि इस बार बाबा साहेब की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी.
इस मौके पर स्थानीय सांसद विजय मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष अलेक्जेंडर खां. कुंडल वर्मा, अवध बिहारी पटेल, के.के. सिंह सहित पार्टी के कई लोग उपस्थित थे.

You may have missed