अंतर-महाविद्यालय शतरंज टूर्नामेंट में जीबीएम कॉलेज की निशा को प्रथम तथा सोनी को तृतीय स्थान

WhatsApp Image 2024-11-19 at 5.15.37 PM

विश्वनाथ आनंद ।
गया (बिहार )-गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया की छात्राओं की आरएलएसवाई कॉलेज, औरंगाबाद में 18 नबंबर, 2024 को आयोजित अंतर-महाविद्यालय शतरंज टूर्नामेंट-2024 में शानदार प्रतिभागिता रही। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा निशा भारती प्रथम स्थान पर रहीं तथा सोनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। निशा और सोनी को उनकी इस उपलब्धि पर प्रशस्ति प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया गया। साथ ही, जीबीएम कॉलेज को विनर्स ट्रॉफी प्राप्त हुई।

महाविद्यालय एवं छात्राओं की इस सफलता पर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी, खेलकूद प्रभारी डॉ पूजा राय, नैक समन्वयक डॉ शगुफ्ता अंसारी, पीआरओ डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, परीक्षा प्रभारी डॉ प्यारे माँझी, रौशन कुमार सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने हार्दिक खुशी जतायी है।