शिक्षा पदाधिकारी से शिष्टमंडल की वार्ता सम्पन्न,18 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया

मनोज कुमार ।
*आशा हड़ताल का किया गया समर्थन
गया बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ, ऐक्टू का 24 घंटे का प्रदर्शन/ घेराव के लिए जुलूस गांधी मैदान से निकला और जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व संघ की महासचिव सरोज चौबे, ऐक्टू के राज्य अध्यक्ष कामरेड श्याम लाल प्रसाद, सम्मानित अध्यक्ष रीता वर्णवाल, अध्यक्ष विभा भारती, सचिव राम चन्द्र प्रसाद, अंजु देवी- खिजर सराय , प्रतिमा देवी- परैया , सरोज देवी- आमस, रीता देवी – टेउसा,मानो देवी, मानपुर, मधु देवी- गुरारू, अनिता देवी- मोहनपुर, प्रमिला देवी-आमस,वासु देवी- मोहनपुर,रेणु देवी शेरघाटी, सुनीता देवी-बांके बाजार , चमेली देवी, बारा चट्टी, बीना देवी टेकारी , गीता देवी बेलागंज, बिंदु देवी टनकुप्पा तुला यादव बोधगया आदि ने किया।
रसोइया नारा लगा रही थी 1650 में दम नहीं 27 हजार से कम नहीं।, रसोइयों को सरकारी कर्मचारी घोषित करो, मानदेय 27 हजार करो, एनजीओ को मध्याह्न भोजन योजना से बाहर करो, प्रधानमंत्री पोषण योजना रद्द करो, मानदेय का नियमित भुगतान करो, 10 महीने की बजाय 12 महीने का मानदेय दो, तमाम रसोइयों को परिचय पत्र दो, रसोइयों से झाडू लगवाना बंद करो, किचेन शेड की व्यवस्था करो, लकड़ी की जगह गैस चूल्हा की व्यवस्था किया जाए आदि।
शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के अलावा विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया। सकारात्मक वार्ता के बाद धरना एक दिन में समाप्त कर दिया कर दिया गया।
शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में आयोजित सभा को संघ की महासचिव सरोज चौबे, ऐक्टू की अध्यक्ष श्याम लाल प्रसाद, बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ऐक्टू की सम्मानित अध्यक्ष रीता वर्णवाल, सचिव रामचन्द्र प्रसाद, अध्यक्ष विभा भारती ने संबोधित किया।

You may have missed