बिपार्ड में जीविका के सहयोग से मणिपुर राज्य की महिलाओं के लिए आजीविका व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण

मनोज कुमार ।

बोधगया, बिपार्ड में जीविका के सहयोग से मणिपुर राज्य की महिलाओं के लिए आजीविका व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 64 महिलाएँ एवं चार मणिपुर एमएसआरएलएम के अधिकारी हैं। मणिपुर राज्य में सामुदायिक सदस्यों एवं राहत शिविर में महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाने सहित बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अर्थात जीविका की जानकारी को साझा करना है।जीविका परियोजना की कार्यप्रणाली को समझने के लिए परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विषयगत गतिविधियों जानकारी को कक्षा में लेक्चर, पीपीटी एवं वीडियो, उदाहरणों, एवं अनुभव साझा करने सहित एक्सपोज़र विजिट के मध्यम से चीजों को समझने का प्रयास किया गया है। स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, और संकुल संघों की बैठकों एवं अन्य गतिविधियों के विषय में जानकारी साझा की गई है। साथ ही सही को एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से कुछ गतिविधियों को दिखाया भी गया है।

बिपार्ड में मणिपुर समुदाय और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मियों के लिए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जीविका परियोजना के विभिन्न पहलुओं जैसे कि सामुदायिक संस्थान निर्माण, वित्तीय समावेशन, आजीविका, भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि विषयों पर समझ और जानकारी प्रदान करना है।