डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन कर पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर कार्य आवंटित किया

MANOJ KUMAR.

गया, 11 फरवरी 2024, आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपूर्ण कार्यों सुव्यवस्थित ढंग से समय सीमा के अंदर संपन्न कराने एवं निर्वाचन के कार्यों का सफल संचालन के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया है।
01 कार्मिक कोषांग सह कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर सम्हर्ता राजस्व श्री अंजनी कुमार को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।02 प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एव जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।

03 निर्वाचन संचालन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री द्वारिका रविदास को नामित किया गया है।
04 सामग्री कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम गया श्री अनुग्रह नारायण सिंह को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर एवं वरीय उप समाहर्ता संतान कुमार को नामित किया गया है।
05 ईवीएम वीवीपैट कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर को नामित किया गया है।
06 वाहन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम अनुग्रह नारायण सिंह को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी को नामित किया गया है।
07 कंप्यूटराइजेशन साइबर सिक्योरिटी, आई०टी० एवं कम्युनिकेशन प्लान कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सुश्री आसना, वरीय उप समाहर्ता सुश्री टोनी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर को नामित किया गया है।
08 स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को नामित किया गया है।
09 विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी श्री शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में विशेष कार्य पदाधिकारी को नामित किया गया है।
10 निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में राज्य कर संयुक्त आयुक्त आंचल 01, राज्य कर आयुक्त आंचल 02 एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर को नामित किया गया है।
11 मतपत्र कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व अंजनी कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को नामित किया गया है।
12 पोस्टल बैलेट एव etpbms सेल कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व अंजनी कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्त्ता संतन कुमार, वरीय उप समाहर्ता आशना एव ज़िला योजना पदाधिकारी को नामित किया गया है।
13 AMF/EMF कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता सुश्री टोनी कुमारी, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है।
14 मीडिया एव ज़िला मीडिया प्रमाणीकरण एव अनुश्रवण समिति/ paid news कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी को नामित किया गया है।