कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला वंचित समाज के साथ न्याय – जीतेन्द्र कुमार
![](https://i0.wp.com/newslollipop.com/wp-content/uploads/2024/01/0c7afe62-61b0-41b2-8d34-112eb325b131-e1706110627753.jpg?fit=227%2C266)
DHIRAJ.
गया।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर जिला जनता दल यू के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा है कि भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लेकर वंचित समाज के साथ न्याय किया है।इस निर्णय से बिहारियों की वर्षों से लंबित मांग पूरी हो गई है।
डॉ कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का लगातर प्रयास का नतीजा है कि आज केन्द्र सरकार बाध्य होकर कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करता है।