राजेन्द्र सिंह के पुनः भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष, लोगों ने दी बधाई

चंद्रमोहन चौधरी ।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। राजेन्द्र सिंह ने कहा कि 35 वर्षों से भाजपा का एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हूँ । पार्टी की मजबूती के लिए जो भी त्याग करना पड़े पीछे नहीं हटूंगा। राजेन्द्र सिंह के बेहद करीबी माने जानेवाले समाजसेवी और डीपीएस संचालक अखिलेश कुमार ने इस अवसर पर बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को साधुवाद दिया। उन्होंने एक मजबूत और कुशल संगठनकर्ता को पार्टी की कमान सौंपी। राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पार्टी अपना परचम लहरायेगी। विदित हो कि राजेन्द्र सिंह मूल रूप से रोहतास के रहनेवाले हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं। साल 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत के रणनीतिकार रहे थे। राजेन्द्र सिंह की पहचान एक जुझारू नेता के रूप में होती है। एन एच 30 का संघर्ष उनके व्यक्तित्व की जीवटता का नमूना था। साथ ही किसानों की समस्या न सुने जाने पर धान का बोझा सर पर उठाकर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर उन्होंने अपने आप को धरती पुत्र सिद्ध किया। अपने अनुशासित और कर्मशील कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए पार्टी कार्यालय की ओर से उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।बधाई देनेवालों में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष, दावथ मुन्ना कुशवाहा, पिंटू सिंह, हिरामन ठाकुर, पिंटू मिश्रा, सोनू सिंह, सुजीत सिंह, गुड्डू सिंह, धुनमून सिंह, दीपक चौरसिया, रविन्द्र कुशवाहा सहित कई प्रमुख हैं।

You may have missed