टेकारी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर भाजपा की 44 वा स्थापना दिवस संपन्न

विश्वनाथ आनंद ।
टेकारी (गया बिहार )- भारतीय जनता पार्टी की 44वी स्थापना दिवस के अवसर पर टिकारी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष के आवास पर भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी , अजात शत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पार्टी की स्थापना दिवस धूम -धाम से मनाया गया। इस बीच लोगो ने विशालतम पार्टी भाजपा की शुरुआत से अबतक की उपलब्धियां गिनाते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम्, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे, दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे की नारा बुलंद किया। इस बीच लोगो में सक्रिय कार्यकर्ता नगर मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंधु जैन, नगर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जैन, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा गया शशि प्रियदर्शी, किसान मोर्चा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह, अर्जून सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक चौरसिया,राजकुमार पासवान, जिला मंत्री किसान मोर्चा गया शिवबल्लभ मिश्र, सहित दर्जनों समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस बीच लोगो ने वर्तमान एमएलसी चुनाव स्नातक निर्वाचन व शिक्षक निर्वाचन से भाजपा प्रत्याशी जीवन कुमार, अवधेश नारायण सिंह की जीत पर खुशी जाहिर कर दोनो को बधाई शुभकमाना संदेश भेजा गया। वही एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई गई .